BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA में नया अपडेट आने के बाद पांच नए पॉवरफुल हथियारों को जोड़ा गया है। ये वेपन्स बीजीएमआई के क्लोज-रेंज फाइट में प्लेयर्स को जीत हासिल करने में काफी मदद करते हैं। आइए हम आपको इन हथियारों के बारे में बताते हैं।
BGMI के क्लोज- मिड या लॉन्ग-रेंड कॉम्बेट किसी भी फॉर्मेट में जीत हासिल करने के लिए Weapon loadouts एक बड़ा रोल प्ले करता है। लिहाजा, आसानी से जीत हासिल करने प्लेयर्स के पास कुछ खास गन्स होने चाहिए ताकि वो दुश्मनों को खत्म करके जीत हासिल कर सके।
1. UZI और AKM
Micro UZI एक स्ट्रॉन्ग सब-मशीन गन है, जो एक इमारत को गिराने और हेवी डैमेज करने में काम आता है। 26 की बेस डैमेज वाले इस वेपन का रेट ऑफ फायर भी सबसे ज्यादा है।
दूसरी ओर, AKM, एक और मजबूत AR है जो 47 के बेस डैमेज के साथ आता है। इसकी बुलेट वेलोसिटी 715 मीटर प्रति सेकंड है, इसलिए यह क्लोज-रेंज एनकाउंट्स के लिए बढ़िया है।
2. GROZA और M416
Groza बीजीएमआई का एक एयरड्रॉप वेपन है। इस असॉल्ट राइफल में 47 का बेस डैमेज और 600 तक प्रति सेकंड डैमेज होता है ( यह अन्य असॉल्ट राइफलों की तुलना में सबसे अधिक है)। इस वजह से यह क्लोज-रेंज एनकाउंट्स का एक बड़ा और अच्छा हथियार है।
M416, एक और असॉल्ट राइफल है जो, पास और मध्यम दूरी की फाइट के लिए अच्छा माना जाता है। प्लेयर्स अच्छे रिजल्ट्स पाने के लिए Extended Quickdraw या एक Compensator जैसे अटैचमेंट का उपयोग कर सकते हैं।
3. S12K AND SCAR-L
S12K एक सेमी-ऑटो शॉटगन है जिसमें 22 की मामूली डैमेज होता है। इसकी बारूद कैपेसिटी काफी शानदार है। प्लेयर्स एक Extended Mag का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो उन्हें आठ शॉट्स के साथ प्रजेंट करता है। अगर इसका सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो यह 2-3 बुलेट्स में Level 3 armor को भी नुकसान पहुंचा सकता है।
गेमर्स जो अपने वेपन्स को कस्टमाइज करना चाहते हैं, उन्हें SCAR-L चुनना चाहिए। यह फुल ऑटो मोड में भी काफी स्टेबल रहता है। यह वेपन बीजीएमआई के क्लोज-रेंज फाइट के लिए एक भरोसेमंद विकल्प हो सकता है।
4. M249 और MK14
इसके बाद प्लेयर्स BGMI में क्लोज-रेंज के दुश्मनों को मारने के लिए खतरनाक M249 का इस्तेमाल कर सकते हैं। हाल में आए अपडेट की वजह से प्लेयर्स इस गन की बुलेट कैपेसिटी को 150 तक बढ़ा सकते हैं। यह क्लोज-रेंज फाइट के लिए दूसरा सबसे अच्छा हथियार है।
Mk14 की बात करें तो इसे BGMI गेम के क्लोज-रेंज फाइट का सबसे अच्छा हथियार माना जा सकता है। Groza की तरह यह एक एयरड्रॉप वेपन है। इसमें ऑटो-फायरिंग मोड और सिंगल टैप मोड है। गेमर्स इसके लिए एक स्कोप भी अटैच कर सकते हैं।
5. BERYL M762 और UZI
M762 BGMI के उन प्लेयर्स के लिए सबसे अच्छा हथियार है, जो रिकॉइल को संभाल सकते हैं। इस गन में दमदार डैमेज नंबर्स और फायर रेट है। प्लेयर्स आगे हथियार के रिकॉइल को कम करने के लिए फोरग्रिप्स को अटैच कर सकते हैं। क्लोज-रेंज एनकाउंट्स के लिए लेजर साइट को अटैच करने फायदेमंद हो सकता है।
UZI गेमर्स को मौका देता है कि वो अपने दुश्मनों को जल्द से जल्द खदेड़ सकें। इसमें प्लेयर्स को एक अच्छी मोबिलिटी मिलती है। इस गन में रेट ऑफ फायर भी काफी प्रभावशाली है।

0 Comments